मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

खाई में गिरी कार, दो की मौत व एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खाई में गिरी कार, दो की मौत व एक घायल

देहरादून। मसूरी झड़ी पानी से आगे ग्लोगी के पास एक कार दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाली मसूरी को कल देर रात को सूचना मिली कि झड़ीपानी से आगे ग्लोगी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर कोतवाली मसूरी से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और मौके पर एसडीआरएफ के जवानाें के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानाें ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरी कार सवार से लाेगाेंं काे बाहर निकाला। इस दुर्घटना में सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष त्रिखा और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व. कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड, देहरादून की माैत हाे गई। दुर्घटना में घायल व्यक्ति अंशुमान को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायल अंशुशान ने बताया गया कि वह अपने साथियाें के साथ देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आए थे और देहरादून वापस लौटने के दौरान झड़ी पानी के पास ग्लोगी में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन भी माैके पर पहुंच गए है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें