मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे पर कार-ऑटो की टक्कर में दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे पर कार-ऑटो की टक्कर में दो की मौत

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह लगभग पांच बजे तेज रफ्तार कार ने आईएमटी एग्जिट के पास ऑटो में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया तथा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्राें के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार कार चालक की पहचान की जा सके। ऑटों में जा रहे चारों युवक सैलून का काम करते हैं। अभी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें