मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत में तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से दो की मौत, पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनीपत में तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से दो की मौत, पांच घायल

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में नेशनल हाईवे-334 बी पर बुधवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव पलड़ी कलां और खेवड़ा के बीच हुआ, जब तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।पुलिस के अनुसार, मृतक और घायल सभी सब्जी व्यापारी थे, जो बागपत जिले के गांव दोझा से सब्जी लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे थे। रास्ते में पिकअप का टायर अचानक पंक्चर हो गया। चालक ललित टायर ठीक कराने चला गया, जबकि अन्य साथी गाड़ी में बैठे रहे। इसी दौरान पीछे से आ रहे कैंटर ने खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे युवक बुरी तरह फंस गए। हादसे में गांव दोझा निवासी साकिब (18) और अक्षय (16) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोजुद्दीन, कशिक, अरुण, आसिफ और आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर होने पर सभी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया हादसे के बाद आरोपित कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की पहचान कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें