वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला समेत दो की मौत
गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला पंचायत में अलग-अलग जगहों में रविवार को आसमानी बिजली गिरने से एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि तिरला पंचायत के टोंगरीतर के मामता देवी (30) अपनी खेत से धान की निकाई कर रही थी। इसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश होता देखकर वह घर लौट रही थी। तभी बीच रास्ते में ही वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं इसी पंचायत के लालबखरी टोला के झरीलाल महतो के ( 10) पुत्र चंदन कुमार बकरी चरा रहा था कि इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने आनन फानन में ईलाज के बगोदर के एक निजी अस्पताल ले गया,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।





