मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

चाईबासा से पांच-पांच किलो का दो आईईडी बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चाईबासा से पांच-पांच किलो का दो आईईडी बरामद

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान पांच-पांच किलो का दो आईईडी बम बरामद किया है। चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने सोमवार को बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान सोमवार को टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका से विडियाबेड़ा के बीच जंगली- पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्दे श्य से नक्सलियों के जरिये पूर्व में लगाये गये दो आईईडी बम को बरामद किया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से बम को डिफ्यूज (विनिष्ट) कर दिया गया।एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। इसे लेकर चाईबासा पुलिस, कोबरा, झारखण्ड जगुआर और सीआरपीएफ संयुक्त रुप से अभियान लगातार अभियान चला रही है। एसपी ने बताया कि यह अभियान लगातार 10 अक्टूबर 2023 से चलाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें