मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारात से लौट रहे दूल्हे के दो दोस्तों की सडक़ हादसे में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारात से लौट रहे दूल्हे के दो दोस्तों की सडक़ हादसे में मौत

फतेहाबाद

। जिले के गांव चौबारा और मोचीवाली में शुक्रवार की सुबह बड़ा गम लेकर आई। गांव चौबारा निवासी राजपाल के बेटे मुकेश की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब बारात से लौट रहे दूल्हे के पांच दोस्तों की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक सडक़ दुर्घटना में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गांव चौबारा निवासी मुकेश की बारात गुरुवार रात को भिवानी जिले के गांव बड़सी गई थी। शुक्रवार सुबह शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे के पांच दोस्त अपनी टाटा सिएरा गाड़ी में सवार होकर वापस फतेहाबाद लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी गाड़ी हांसी के सैनीपुरा गांव के पास पहुंची, तभी सडक़ पर आगे चल रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉले से उनकी तेज रफ्तार गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 42 वर्षीय महावीर सिंह निवासी गांव मोचीवाली तथा 38 वर्षीय मनोज निवासी गांव चौबारा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार अन्य तीन युवक विक्रम चौबारा, कृष्ण चौबारा और विनोद चंद्रावल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ट्रैक्टर चालक बालकरण ने बताया कि वह यूपी से ट्रॉला लेकर सिरसा की ओर जा रहा था। हांसी के पास अचानक पीछे से एक तेज झटका लगा।

जब नीचे उतरकर देखा तो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। गांव चौबारा के सरपंच जोगिंदर कुमार ने बताया कि इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मृतक मनोज अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। वहीं, मृतक महावीर के परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें