मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

नूंह: प्याज की आड़ में नशा तस्करी करते दाे काबू, 607 किलो चूरा पोस्त बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नूंह: प्याज की आड़ में नशा तस्करी करते दाे काबू, 607 किलो चूरा पोस्त बरामद

नूंह। नूंह जिले में फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी से 607 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आरोपी प्याज के कट्टों के नीचे भारी मात्रा में चूरा पोस्त छिपाकर अलवर से दिल्ली की ओर सप्लाई करने ले जा रहे थे । पुलिस ने मौके से एक पिकअप गाड़ी को भी कब्जे में लिया है । बरामद मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।पुलिस ने गुरुवार काे बताया कि फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी । इसी दौरान सूचना मिली कि पिकअप गाड़ी में प्याज के कट्टों के नीचे भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भरकर अलवर से दिल्ली ले जाया जा रहा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गांव नसीरबास के पास दिल्ली-अलवर रोड पर नाकाबंदी शुरू कर दी ।करीब 25 से 30 मिनट बाद संदिग्ध पिकअप गाड़ी मौके पर पहुंची । पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक और उसके साथ बैठा व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया । पूछताछ में आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह निवासी भालपुर जिला अलवर राजस्थान तथा सतपाल निवासी मंडापुर थाना नौगांव जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई

गाड़ी की जाच की तो पता चला कि गाड़ी में ऊपर की तरफ प्याज से भरे 45 कट्टे मिले, जबकि नीचे 30 प्लास्टिक कट्टों में चूरा पोस्त भरा हुआ मिला । सभी कट्टों का वजन कराया तो प्रत्येक कट्टे का वजन लगभग 20 किलो 250 ग्राम पाया गया। कुल बरामद चूरा पोस्त का वजन 607 किलो 500 ग्राम निकला । पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ, पिकअप गाड़ी तथा प्याज के कट्टों को नियमानुसार कब्जे में लिया । इस मामलें में फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें