मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:33 · नई दिल्ली संस्करण

बागपत की दो बेटियों ने रचा इतिहास, लेफ्टिनेंट बनकर बढ़ाया गौरव

बागपत की दो बेटियां कशिश शर्मा और अभी शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं, जिसके बाद बड़ौत में आयोजित समारोह में उनका सम्मान किया गया। दोनों ने मेडिकल और नर्सिंग क्षेत्र में देशसेवा की शुरुआत की है, उनकी उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बागपत की दो बेटियों ने रचा इतिहास, लेफ्टिनेंट बनकर बढ़ाया गौरव

बागपत। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत की दो बेटियां भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर अपने गांव का नाम रौशन किया है। सोमवार को बड़ौत स्थित पंडित सुबोध शर्मा के आवास पर दोनों बेटियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में कु. कशिश शर्मा पुत्री श्री सुबोध शर्मा और कु. अभी शर्मा, जाे मूल निवासी बावली, वर्तमान निवासी खेकड़ा की हैं, को समाज के गणमान्य लोगों ने सम्मानित किया। दोनों ने मेडिकल एवं नर्सिंग क्षेत्र में लेफ्टिनेंट बनकर देश सेवा में योगदान की शुरुआत की है।

कार्यक्रम में खाप चौधरियों एवं समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों ने दोनों बेटियों को पटका पहनाकर, बैग भेंट कर तथा भगवान परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बेटियों की इस उपलब्धि से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और अन्य परिवार भी अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे।

पं. सुभाष शर्मा (चौधरी, 84 देश खाप ब्राह्मण समाज) ने कहा कि बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और उनकी सफलता समाज के लिए गर्व का विषय है। वहीं थंबा चौधरी ओंकार शर्मा ने कहा कि बेटियों की इस उपलब्धि से सामाजिक सोच में बदलाव आएगा और बेटियों को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

समारोह के अंत में दोनों लेफ्टिनेंट बेटियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं से देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अभी शर्मा, सुभाष बावली, कृष्णपाल शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, राजपाल शर्मा (जागोस), समाजसेवी सचिन पंडित, उमेश कौशिक, प्रवीण शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें