मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज का सीएम योगी ने लिया जायजा, नैमिष तक तटबंध बनाने को कहा

लखनऊ के बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज क्षेत्र का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत सामग्री बांटी। उन्होंने अधिकारियों को राहत, चिकित्सा, भोजन और जल निकासी व्यवस्था तेज करने तथा बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए फैजुल्लागंज से नैमिषारण्य तक तटबंध की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज का सीएम योगी ने लिया जायजा, नैमिष तक तटबंध बनाने को कहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ के बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज क्षेत्र का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की और अधिकारियों को आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र जा जायजा लेने के बाद प्रभावित लाेगाें काे संबाेधित किया। उन्हाेंने कहा कि पिछले 10 दिनों में प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश हुई है। इसके चलते कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर स्थानीय स्तर पर हुई बारिश के कारण बहुत अधिक नहीं बढ़ा था, लेकिन पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और नेपाल क्षेत्र में हुई भारी बारिश का पानी नीचे आने से गोमती का जलस्तर बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि बक्शी का तालाब, लखनऊ उत्तर और फैजुल्लागंज क्षेत्र जलप्लावन से प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री ने मौके पर कई स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ हवाई सर्वेक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंचाई विभाग को फैजुल्लागंज से नैमिषारण्य तक तटबंध निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सलाहकार अवनीश अवस्थी, पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा, जिलाधिकारी विशाख जी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

प्रभावितों से बात कर मुख्यमंत्री ने बांटा दर्द

मुख्यमंत्री योगी ने यहां के बाढ़ प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से बात करते हुए बाढ़ की समस्या में प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही राहत कार्य की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर को निरीक्षण किया और डॉक्टरों से बात कर बाढ़ प्रभावितों को उपल्ब्ध बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बाढ़ प्रभावितों ने प्रसन्नता जाहिर की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें