मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल में एलपीजी सिलेंडर फटने से दाे लड़कियाें की माैत, तीन परिजन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कैथल में एलपीजी सिलेंडर फटने से दाे लड़कियाें की माैत, तीन परिजन घायल

कैथल। कैथल जिले के अंतर्गत आते गुहला चीका में सोमवार की सुबह एक घर में एलपीजी सिलेंडर फटने से दो लड़कियों की मौत हो गई जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। धमका इतना जबरदस्त था कि घर का ज्यादातर हिस्सा ढह गया और पड़ोस के कई घरों में दरारें आ गई। धमका होते ही लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस तथा फायर के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल विशेषज्ञों के माध्यम से मामले की जांच की जा रही है।प्रत्यक्षदर्शी बलजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब चार बजे आसपास बड़ा धमाका हुआ, जिसमें उनके पास लगने वाले कई घरों की दीवारों में दरार आ गई तो वहीं कई घरों के शीशे भी टूट गए। दो सिलेंडर इक्कठे फटने के कारण धमाका बहुत भयंकर था, कि घर की छतें ढह गई। हादसे के आधे घंटे बाद एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। तब तक आसपास के लोगों ने घायलों को अंदर से निकाल लिया था। पुलिस भी काफी देर बाद पहुंची जो हादसे में हताहत हुए लोगों के नाम वगैरह नोट करके चली गई।हादसे में घायल परिवार के सभी सदस्यों को पहले गुहला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पटियाला के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। इलाज के लिए पटियाला ले जाते समय रास्ते में दाे लड़कियाें ने दम ताेड़ दिया।जिनमें 17 वर्ष की काेमल तथा डेढ वर्ष की रूही शामिल है। घायलाें में बलवान सिंह, बलवान की पत्नी तथा पुत्रवधु शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें