मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: पुलिस मुठभेड़ में फिराैती गिराेह के तीन आराेपी काबू, गाेली लगने से दाे घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनीपत: पुलिस मुठभेड़ में फिराैती गिराेह के तीन आराेपी काबू, गाेली लगने से दाे घायल

सोनीपत। सोनीपत जिले में शनिवार अलसुबह एसटीफ और सीआईए गोहाना की संयुक्त कार्रवाई में फिरौती मांगने वाले गिरोह के तीन बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरा मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि वांछित बदमाश सिकंदरपुर माजरा से खेड़ी दमकन रोड पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही एसटीफ इंचार्ज योगेंद्र और सीआईए गोहाना प्रभारी वीरेंद्र की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की मुठभेड़ में फिरौती गिरोह के कपिल और दीपक, दोनों निवासी निजामपुर, गोली लगने से घायल हो गए कपिल को दो और दीपक को एक गोली लगी। तीसरा बदमाश साहिल खान, निवासी डेरा बस्सी (पंजाब), मौके से दबोच लिया गया। घायल दोनों बदमाशों को नागरिक अस्पताल गोहाना में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में पीजीआई खानपुर रेफर किया गया।

तीनों बदमाश गोहाना के व्यापारी नीटू डांगी के अपहरण और पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में शामिल थे। यह घटना 16 सितंबर की है। शिकायत के अनुसार, फैक्ट्री जाते समय व्यापारी की गाड़ी को टक्कर मारकर हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें अगवा किया था। उन्होंने व्यापारी की आंखों पर पट्टी बांधकर एक कमरे में बंद किया और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। बाद में सौदेबाजी के बाद 50 लाख रुपये पर बात तय हुई। बदमाशों ने व्यापारी के कपड़े उतरवाकर वीडियो भी बनाई और धमकी दी कि शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर देंगे।इससे पहले पुलिस इस गिरोह के पांच सदस्यों आरजू, सोनू, गौरव, रामपाल और प्रवीन को गिरफ्तार कर चुकी थी। शनिवार की कार्रवाई में कपिल, दीपक और साहिल के पकड़े जाने के साथ इस मामले में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। कपिल और दीपक पर हत्या, हत्या प्रयास और रंगदारी के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें