मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:05 · नई दिल्ली संस्करण

टोहाना में पश्चिम बंगाल जा रही शराब से भरे दो कंटेनर पकड़े, दो चालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद। पंजाब से पश्चिम बंगाल जा रहे शराब से भरे दो कंटेनरों को पकड़ा गया है। दोनों कंटेनर अपने तय रूट से अलग जा रहे थे। इस पर आबकारी विभाग की टीम ने इन्हें पकड़ कर दोनों चालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में आबकारी विभाग के निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि जब वह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तो उन्हें सूचना मिली कि पंजाब के मूनक से शराब से भरे दो कंटेनर आ रहे हैं। इस पर उनकी टीम मूनक रोड, टोाहना पर लगाए गए नाके पर पहुंची, जहां दोनों कंटेनर खड़े थे। पूछताछ में कंटेनर चालक अंकुर यादव निवासी कानपुर व कमल सिंह निवासी ऐटा, यूपी ने बताया कि दोनों कंटेनर मूनक शराब फैक्ट्री से शराब लोड करके पश्चिम बंगाल जा रहे हैं।कागजातों की जांच के बाद विभाग की टीम ने पाया कि आबकारी विभाग हरियाणा द्वारा जारी किए गए ट्रांजिट स्लीप के अनुसार इन दोनों कंटेरों का रूट मूनक से वाया जींद होकर जाना था, लेकिन दोनों कंटेनर तय रूट से अलग टोहाना होकर जा रहे थे। टीम ने जब कंटेरों को चैक किया तो एक कंटेनर में 400 पेटी अंग्रेजी शराब, दूसरे कंटेनर में 320 पेटी अंग्रेजी शराब बोतल, 15 पेटी अध्धा व 55 पेटी पव्वा बरामद हुई। इस पर पुलिस ने दोनों कंटेनर चालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें