मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो डिब्बे, रेस्क्यू जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फरीदाबाद,। आगरा-मथुरा से दिल्ली जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे

पटरी से शुक्रवार को सुबह पांच बजे के करीब ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के

पास पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और

इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची और डिब्बों को पटरी पर लाने के प्रयास शुरू

कर दिए। इस घटना से सवारी ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

राजकीय

रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एसएचओ राजपाल ने बताया कि सुबह लगभग 5 बजे लूप

लाइन से होकर एक मालगाड़ी मथुरा से दिल्ली की ओर जा रही थी। मालगाड़ी ओल्ड

फरीदाबाद के अंडरपास के ऊपर पहुंची तभी अचानक से उसके दो डिब्बे पटरी से

उतर गए। इसकी सूचना मिलने पर आरपीएफ- जीआरपी और रेलवे विभाग के आला अधिकारी

मौके पर पहुंच गए। ट्रेन को दोबारा पटरी पर लाने के प्रयास में जुट गए।

एसएचओ राजपाल ने बताया कि मालगाड़ी में कोयला भरा हुआ था। कोई सवारी गाड़ी

होती तो शायद बड़ा नुकसान हो सकता था।

मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से

क्यों उतरे, इसके कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। रेलवे की टीमें

डिब्बों को पटरी पर लाने का प्रयास कर रही हैं। इस हादसे की वजह से किसी भी

पैसेंजर या एक्सप्रेस गाड़ी पर कोई असर नहीं पड़ा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें