मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

नहाती युवती को देखना पड़ा भारी, दो भाइयों को कोर्ट ने सुनाई सजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नहाती युवती को देखना पड़ा भारी, दो भाइयों को कोर्ट ने सुनाई सजा

हरिद्वार। घर में घुसकर नहाती युवती की निजता भंग करने के मामले में लक्सर की सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मुंडाखेड़ा कला निवासी दो लोगों को दोषी करार दिया।सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराग त्रिपाठी की अदालत ने गुरुचरणदास पुत्र सुरेश और शुभम पुत्र पप्पू को धारा 452 के तहत दो-दो वर्ष का साधारण कारावास व 500-500 रुपये अर्थदंड तथा धारा 509 के तहत एक-एक वर्ष का साधारण कारावास व 500-500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।अभियोजन अधिकारी कपिल पंत ने बताया कि 15 अप्रैल 2015 को वादी लाल सिंह खेत में गया हुआ था। घर पर उसकी दो बेटी और दृष्टिबाधित दादी मौजूद थीं। दोपहर करीब दो बजे आरोपी घर पहुंचे और पूछताछ के बहाने अंदर घुस गए। उस समय घर पर कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था और युवती स्नान कर रही थी।आरोप है कि दोनों युवकों ने गलत नीयत से बाथरूम में झांककर युवती की निजता भंग की और उसके कपड़े उठाकर अश्लील गालियां देते हुए मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित भाग चुके थे।पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली लक्सर में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 504 में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 452 भी जोड़ी गई। न्यायालय में सुनवाई के बाद धारा 354 को धारा 509 में परिवर्तित किया गया।अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें