मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: दो शातिर चोर गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से प्राथमिक जांच में चोरी की सात बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपितों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों ही आरोपितों पर पहले भी बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं। उन्होंने जेल से आते ही बाइक चोरी करनी शुरू कर दी।इंचार्ज सुखविंदर राणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम ने सढौरा के पहाड़ीपुर नाके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक चोरी की बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम में जब जांच की तो उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। आरोपित की पहचान सढौरा के गांव सरावां निवासी रोहित के नाम से हुई। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह अपने ही गांव के शाहरुख खान को बाइक बेचता है। टीम ने तुरंत शाहरुख खान को भी गिरफ्तार कर लिया।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित शाहरुख खान की उत्तर प्रदेश के रायपुर में बाइक रिपेयरिंग की दुकान है और आरोपित रोहित जिले से बाइक चोरी करता था। वह शाहरुख खान को 2500 से 5000 रुपये में बाइक बेच देता था।सुखविंदर राणा ने बताया कि दोनों ही आरोपितों के खिलाफ पहले से 9 मामले बाइक चोरी के दर्ज हैं और 1 साल पहले भी दोनों आरोपित पकड़े गए थे। जमानत पर बाहर आते ही फिर से उन्होंने बाइक चोरी करना शुरू कर दी। इस बार उनसे 7 बाइक बरामद हुई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें