मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं देहरादून से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है। इनमें एक महिला के पास से आधार, वोटर कार्ड जैसे दस्तावेज फर्जी मिले हैं। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अवैध रूप से रही दूसरी महिला को वापस बंग्लादेश भेजने की कार्यवाही की जा रही है।पुलिस के अनुसार कोतवाली पटेलनगर पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर 02 बांग्लादेशी महिलाओं के अवैध रूप से रहने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना के आधार पर देहराखास पटेलगनर क्षेत्र से एक महिला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना असली नाम बबली खातून पत्नी मोहम्मद मुनजु बताया। उसके कब्जे से पुलिस को भूमि शर्मा के नाम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी व अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज व बबली बेगम के नाम से एक बाग्लादेशी आईडी प्राप्त हुई। महिला द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में निवास करने पर उसके विरुद्घ कोतवाली पटेलनगर में मामला दर्ज किया गया।इसके अतिरिक्त पुलिस ने कारगी रोड कालिंदा विहार फेज 2 थाना पटेलनगर से 01 अन्य महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बॉबी खातून पत्नी मोहम्मद रूबेल निवासी बोगुरा, बांग्लादेश उम्र 41 वर्ष बताया। उसके पास से पुलिस टीम को बांग्लादेशी पहचान पत्र की छायाप्रति प्राप्त हुई। महिला को नियमानुसार बांग्लादेश भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें