मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्त पर फायरिंग के दो आराेपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर: जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्त पर फायरिंग के दो आराेपी गिरफ्तार

यमुनानगर। पुरानी रंजिश के चलते जन्मदिन की पार्टी के बहाने फोन पर बुलाकर दोस्त पर की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जिनका दो दिन का रिमांड लिया जाएगा।गुरुवार को जानकारी देते हुए बुढ़िया गेट पुलिस थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि यह घटना 13 अक्टूबर रात की है जब गौरव निवासी मधुबनी कॉलोनी जगाधरी को साका और जानिब ने फोन पर दोस्त की जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया और बातें करने लगे। और इसी दौरान जानिब ने गौरव पर देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। गोली गौरव के बाजू में लगी थी। उसे घायल अवस्था में जगाधरी के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस इस केस की लेकर जांच कर रही थी। फायरिंग की यह सारी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस आधार पर इन दोनों युवकों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।गौरव और जानिब के बीच एक साल पहले झगड़ा हुआ था और आपसी दोस्तों में फैसला हो गया था। लेकिन जानिब गौरव से रंजिश रखता था। दोनों आरोपियों से पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें