अवैध खनन के आरोप में दो गिरफ्तार
अवैध खनन के आरोप में दो गिरफ्तारसिलीगुड़ी, 10 मार्च । माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने बलासन नदी से अवैध खनन के आरोप में दो लोगों को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम उत्तम पाल और दीजेन राय हैं। पुलिस ने एक पिकअप वैन भी जब्त किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार बीती रात दोनों पिकअप वैन लेकर अवैध रूप से बलासन नदी में खनन करने पहुंचा था। जिसकी सूचना मिलते ही अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि माटीगाड़ा थाना अंतर्गत बलासन नदी से अवैध खनन के दौरान हुए हादसे में तीन किशोरों की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस प्रशासन काफी सख्त हो गई है।





