मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद पुलिस ने दो साइबर ठग दबोचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद पुलिस ने दो साइबर ठग दबोचे

फतेहाबाद। पुराने सिक्के खरीदने के नाम पर ऑनलाइन ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान सुरेन्द्र सिंह तथा बिट्टू निवासी जैतो, जिला फरीदकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। गुरूवार को थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि इस बारे जितेन्द्र पुत्र अशोक कुमार निवासी किला मोहल्ला टोहाना ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी।शिकायत के अनुसार टोहाना के किला मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार, जो एक कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते हैं, के पास कुछ पुराने नोट और सिक्के जमा थे। उन्होंने फेसबुक पर पुराने सिक्कों की खरीद-फरोख्त से संबंधित एक विज्ञापन देखा और दिए गए नंबर पर संपर्क किया। जितेंद्र ने अपने सिक्कों और नोटों की तस्वीरें व्हाट्सएप के जरिए आरोपियों को भेजीं। आरोपियों ने जितेंद्र को झांसा दिया कि उनके सिक्कों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 86 लाख 55 हजार रुपये है। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए उनसे फाइल चार्ज के नाम पर मात्र 350 रुपये लिए गए और एक फर्जी आईकार्ड बनाकर भेजा गया। ठगों ने वादा किया कि 24 घंटे के भीतर पेमेंट उनके घर पहुंच जाएगी। 5 मार्च की सुबह ठगों ने जितेंद्र को फोन किया और कहा कि वे पेमेंट लेकर हिसार एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं और वहां से उनके घर की दूरी मात्र 70 किलोमीटर है। इसके बाद ग्रीन कार्ड बनाने और अन्य कागजी कार्रवाई के नाम पर पैसों की मांग शुरू हुई। ठगों ने जितेंद्र को इस कदर अपने जाल में फंसाया कि उन्होंने अलग-अलग समय पर कई ट्रांजैक्शन करवा लिए। सबसे पहले क्यूआर कोड भेजकर 2000 और 5000 रुपये मंगवाए। इसके बाद रिफंड का झांसा देकर 7150 रुपये, 16000 रुपये और 20000 रुपये ट्रांसफर करवाए। सिलसिला यहीं नहीं रुका, शातिरों ने 9,999 रुपये, 22,400 रुपये और फिर 6 मार्च को दोबारा 22,000 रुपये अपने खातों में डलवा लिए। जब बार-बार पैसे भेजने के बावजूद जितेंद्र के पास कोई पेमेंट नहीं पहुंची और आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस प्रकार आरोपियों ने शिकायतकर्ता से कुल एक लाख 4 हजार 549 रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद में 21 मार्च को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें