मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के

दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से

नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस फरार तीसरे आरोपित की तलाश

में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली

क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर खादर निवासी एक व्यक्ति ने 29 मई को लक्सर

कोतवाली में उसकी नाबालिग लड़की को आश मोहम्मद उर्फ आशू नाम के युवक और

उसके दो दोस्तों के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने व

मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पोक्सो एक्ट

समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। पुलिस

ने आरोपितों की गिरफ्तारी व लड़की की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर

छापेमारी की। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके

बाद पुलिस ने शुक्रवार को घटना के मुख्य आरोपित आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र

हासीम निवासी भगवानपुर चन्दनपुर थाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार व उसके

साथी कुलवीर उर्फ वीर पुत्र मदन कश्यप निवासी भगवानपुर चन्दनपुर थाना

कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार को आस मोहम्मद के घर से गिरफ्तार करते हुए

नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस तीसरे आरोपित की तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें