मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तोड़ने वाले दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़ । कुज्जू ओपी अंतर्गत पैंकी गांव में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार राकेश भुईंया और छोटेलाल मुंडा को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 8 अगस्त को ही अर्जुन भुइयां उर्फ़ भूटका भुइयां तथा गोविन्द भुइयां उर्फ़ बुत्री भुइयां को जेल भेज दिया गया था। इस मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जिले में महापुरुषों की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, जो भी व्यक्ति सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

विदित हो कि 6 अगस्त की रात असामाजिक तत्वों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। 7 अगस्त को ग्रामीणों ने इस घटना के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को पूरी तरीके से जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे कुजू थाना प्रभारी भरत पासवान ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें