मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

मोबाइल ऐप पर पैसा लगवाकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार पर केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद। लालच देकर मोबाइल ऐप पर पैसे लगवाने के बाद हड़पने वाले एक गिरोह का फतेहाबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बीघड़ रोड स्थित एक दुकान से युवक को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार दुकानदार के अलावा उसके तीन साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।सीआईए फतेहाबाद प्रभारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में विश्वकर्मा मंदिर के पास मोबाइल एंड स्टेशनरी के नाम से दुकान चलाने वाले चौधरी कालोनी फतेहाबाद निवासी काे पंकज कुमार पुत्र भीमसेन काे गिरफ्तार कर लिया। पंकज पर लोगों को लालच में फंसाकर विभिन्न मोबाइल एप पर लाभ का लालच देकर धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने का काम करता है। इसके साथ अन्य लाेग गिराेह बनाकर काम करते हैं। पुलिस ने पंकज के माेबाइलपर कई संदिग्ध लेन देन के मैसेज मिले हैं। पुलिस ने अनुसार गिरफ्तार पंकज ने अपने साथियों के साथ लोगों को धोखे में रखकर ऑनलाइन ऐप पर ज्यादा रुपये कमाने का लालच देकर उनसे रुपये लेकर सारे पैसे हजम करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार उसके गिराेह में मोहित चौधरी पुत्र विजय चौधरी, उषा चौधरी पत्नी विजय चौधरी निवासी बीमा कालोनी फतेहाबाद व मन्नू पुत्र श्याम सुंदर निवासी हिसार शामिल हैं। पुलिस ने पंकज व उसके साथी मोहित चौधरी, उषा चौधरी व मन्नू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें