मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं : झामुमो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष 13वें दिन बुधवार को सिमडेगा जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना की अध्यक्षता में उपवास रखा। इस दौरान सिमडेगा जिला समिति के साथ रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व में रांची जिला समिति भी शामिल हुई।

मौके पर झामुमो सिमडेगा जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजा गया। जमीन का घोटाला बताकर उनको जेल भेजा गया है। पूरा राज्य और देश जान रहा है कि इसमें हेमंत सोरेन का कहीं कोई नाम नहीं है।

अनिल ने कहा कि जिस तरह से हेमन्त सोरेन ने चार वर्षों के कार्यकाल में विकास की एक लंबी लकीर खींची है। इस वजह से भाजपा के पास कोई एजेंडा न रहने के कारण साजिश कर उन्हें फंसाया गया। राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता हेमंत सोरेन के साथ है। बहुत जल्द हेमंत सोरेन हमारे बीच होंगे। राज्य के लोग उनके लिए मंदिर में, गिरजाघर में और मस्जिद में मन्नत मांग रहे हैं। रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि उपवास कार्यक्रम के साथ न्याय यात्रा भी सभी पंचायत, प्रखंडों में चल रही है।उपवास कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिमडेगा जिला से केंद्रीय सदस्य बसंत लोंगा, मो शाहिद, बिरजू कांडुलना, फिरोज़ अली, जिला सचिव सफीक खान, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता सहित अन्य मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें