मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

गैस सिलेंडर से लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे ड्राइवर और खलासी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर भेड़ा नदी के समीप गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक पलट गया। रविवार की शाम हुए इस भयंकर हादसे में ड्राइवर और खलासी को हल्की चोटें आई हैं। ट्रक लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा है, जिससे वह पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही गोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर और खलासी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद ने बताया कि ट्रक बीआर 25 ए 3054 घरेलू गैस सिलेंडर लादकर बोकारो जा रहा था। रास्ते में एक वाहन को बचाने के क्रम में ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ड्राइवर गाड़ी को संभालना सका और भेड़ा नदी के समीप गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बचे हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर लदे सभी गैस सिलेंडर को पहले निकाला जाएगा। उसके बाद क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को निकालने का प्रयास किया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें