मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:05 · नई दिल्ली संस्करण

रिफाइंड तेल से भरा ट्रक पलटा, बाल्टी में भर-भर कर ले गए ग्रामीण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मेदिनीनगर : झारखंड के गिरिडीह से रिफाइंड तेल लेकर आ रहा ट्रक पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सैकड़ों लीटर तेल बह गया। खेतों में रिफाइंड तेल बहता देख कर ग्रामीण उसे जमा करने के लिए टूट पड़े। जिसे जो बर्तन मिला, उसमें भर-भर कर रिफाइंड अपने घर ले गए। कोरोना संक्रमण काल में ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुटी रही और लोग जैसे तैसे तेल निकालते देखे गए। हालांकि बाद में पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों को मौके से खदेड़ा गया । जिले के पांकी थाना क्षेत्र के ताल पंचायत स्थित झरियाही पुल के सामने बुधवार को रिफाइंड तेल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया । हादसे में सैकड़ों लीटर तेल बह गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी में भर कर तेल अपने घर ले गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया। हादसे में ट्रक के ड्राइवर व खलासी को हल्की चोटें आयी हैं। रिफाइंड तेल से भरे डिब्बों को लेकर ट्रक गिरिडीह से मेदिनीनगर आ रहा था। इसी दौरान झरियाही पुल के सामने यह हादसा हुआ। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो देखा रिफाइंड तेल बह रहा है। लोगों ने आव देखा ना ताव और फौरन वापस घरों की ओर भागे। घर से बर्तन, बाल्टी, जार सहित अन्य पात्र लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और उसमें तेल भर कर निकल गए। ग्रामीण पीछे से पहुंचे, उन्होंने खेत में पानी में पड़े रिफाइंड तेल को बटोरा। कुछ गड्ढे में गिर कर जमा रिफाइंड तेल को निकाल ले गए। इससे मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही कोरोना काल में ऐसा मामला सामने आने से संक्रमण का खतरा बना रहा। हादसे की सूचना के बाद पांकी पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों को वहां से भगाया और जख्मी ड्राइवर व खलासी को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ट्रक के पास ही कैंप कर रही है। ट्रक को क्रेन की मदद से सीधा करवाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें