मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, हेल्पर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, हेल्पर घायल

मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा एक ट्रक करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे मसूरी झील से लगभग 200 मीटर आगे देहरादून की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।

खाई की गहराई और दुर्गम स्थान के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आ रही थी, जिसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया। सभी एजेंसियों ने मिलकर संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, ट्रक देहरादून रेलवे स्टेशन से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था।

इसी दौरान वाहन चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में चालक मुबारिक निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेल्पर साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला। घायल साजिद को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद का झोंका आने की आशंका जताई जा रही है, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। क्षेत्रीय निवासियों ने पहाड़ी सड़कों पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, हादसे की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है, आगे इस तरह की घटना न हो, इसको रोकने के लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें