मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद से लाखों के चावल लेकर गायब हुआ ट्रक चालक राजस्थान से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद से लाखों के चावल लेकर गायब हुआ ट्रक चालक राजस्थान से गिरफ्तार

फतेहाबाद। टोहाना पुलिस ने लाखों के माल का गबन करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान बुधराम पुत्र अम्बाराम निवासी जिला जोधपुर के रूप में हुई है। आरोपी को गुरुवार काे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए थाना शहर टोहाना के प्रभारी प्रहलाद सिंह ने कहा कि इस बारे पुलिस ने 30 सितंबर को कैथल निवासी जितेन्द्र कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था।शिकायतकर्ता के अनुसार छह सितंबर को उसने एक ट्रक में पंजाब राइस लैंड एग्रो फूड्स लि. का 820 बैग चावल लोड किया था, जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपये थी। ट्रक चालक का नाम बुधाराम पुत्र अम्बा राम निवासी 12 मील की ढाणी, केरू, जिला जोधपुर है। उसने औलख इंटरप्राइजिज टोहाना से इस गाड़ी को गांधीधाम गुजरात के लिए लोड करवाकर भेजा था लेकिन आज तक गाड़ी चालक लोड किए गए चावलों को लेकर गांधी धाम नहीं पहुंचा है। उसने आरोप लगाया था कि ट्रक चालक ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए माल चोरी कर इसका गबन कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी। जांच अधिकारी एसएचओ प्रहलाद सिंह ने अहम सुराग जुटाते हुए आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें