मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोनीपत में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में दिल्ली के एक ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा जीटी रोड पर सेक्टर-7 फ्लाईओवर पर हुआ। मृतक, मोहम्मद कलाम (25), बिहार के मधुबनी जिले के परवल पुर गांव का रहने वाला था। वह दिल्ली में चालक की नौकरी करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहम्मद कलाम के भाई मोहम्मद सलाम ने बताया कि कलाम ट्रक लेकर सोनीपत खाली ट्रे लेने आया था। रात को ट्रे लोड करने के बाद दिल्ली लौटते समय एंटीलिया होटल के सामने फ्लाईओवर पर उसका ट्रक खराब हो गया। सावधानी के तौर पर वह गाड़ी से उतरकर रिफ्लेक्टर ट्राइंगल लाइट लगा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। कार ने पहले कलाम को टक्कर मारी, फिर ट्रक को भी पीछे से ठोका। हादसा इतना भीषण था कि कलाम की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही थाना बहालगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई अनिल और एचसी सत्यवान ने घटनास्थल का मुआयना किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से सड़क किनारे हटवाया गया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। शव को सामान्य अस्पताल सोनीपत की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।मोहम्मद सलाम ने शिकायत दर्ज कराई कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ। उन्होंने अज्ञात कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई राजू को जांच सौंपी गई है। पुलिस अज्ञात चालक की तलाश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें