मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान को और अधिक बनाएं प्रभावी:मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में धर्मांतरण से जुड़े मामलों में अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी बल दिया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सत्यापन अभियान लगातार जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों को बनाते समय भी यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना समुचित वेरिफिकेशन के कोई दस्तावेज निर्गत न हो।उन्होंने अधिकारियों को अतिक्रमण के विरुद्ध चल रहे अभियान को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जा चुकी है, वहां दोबारा अतिक्रमण की पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, शत्रु संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण का भी विस्तृत आंकलन कर उसकी जानकारी प्रस्तुत करने को कहा।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता देने के साथ ही भवनों के निर्माण में राज्य की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक पर्वतीय वास्तुशैली को प्रमुखता दी जाए। अधिकारियों को बॉर्डर क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें