मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

बीमारी से परेशान वृद्ध ने कुएं में कूद दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गुमला। रामदेव जायसवाल ( 75) ने कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी। यह घटना मंगलवार की रात घाघरा थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव में हुई। घटना के बाबत मृतक के पुत्र मंटू जायसवाल ने बताया कि रात घर के सभी सदस्य खाना खा कर अपने अपने कमरे में सोने के लिये चले गए । रात करीब 12 बजे जब नींद खुली तो देखा कि घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ है और उसके पिता रामदेव जायसवाल अपने बिस्तर पर नही थे। काफी खोजबीन के बाद घर से महज कुछ दूरी पर स्थित कुएं में उनकी लाश मिली। पुत्र मंटू जायसवाल ने बताया कि उसके पिता के दोनों किडनी खराब थे । रांची स्थित किसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था । डॉक्टरों ने उन्हें जबाब दे दिया था और घर ले जाने की सलाह दी थी। रांची से चार दिन पूर्व ही उन्हें घर लाया गया था। वह काफी अस्वस्थ चल रहे थे । आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण से उन्होंने आत्महत्या कर ली। घाघरा पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए शव को गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें