मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

भारी बारिश से आदिवासी परिवार का कच्चा मकान ध्वस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारी बारिश से आदिवासी परिवार का कच्चा मकान ध्वस्त

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला के ग्रामीण क्षेत्र बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत लायलम पंचायत के पुनसा टोला कोलाबनी गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक आदिवासी गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा जान-माल का नुकसान टल गया। हालांकि परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की है, जब विजय हांसदा के परिवार का कच्चा खपरैल मकान तेज बारिश के कारण अचानक गिर गया। मिट्टी और खपरैल से बना यह घर बारिश के पानी की वजह से कमजोर हो गया था। घटना के वक्त घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे, लेकिन जैसे ही उन्हें मकान के दरकने की आवाज सुनाई दी, सभी लोग बाहर निकल गए। कुछ ही क्षणों में पूरी दीवारें और छत गिर गईं।पीड़ित विजय हांसदा ने बताया कि घर के अंदर बंधे बैल मलबे में फंस गए थे। ग्रामीणों को सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मेहनत के बाद दोनों बैलों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि घर के अंदर रखा राशन, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान मलबे के नीचे दब गया है।विजय हांसदा का कहना है कि यह घर ही उनकी पूरी जमा-पूंजी थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। अब उनके पास सिर छुपाने के लिए भी जगह नहीं है। परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से अविलंब राहत और मुआवजा की मांग की है। गांव के अन्य ग्रामीणों ने भी जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि विजय हांसदा जैसे गरीब परिवार को पुनर्वास और आवश्यक सहायता प्रदान की जाए ताकि वे दोबारा अपना जीवन शुरू कर सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें