हक अधिकार के लिए आदिवासी दलित परिवार को आगे आने की है जरूरत : डॉ जितेंद्र पासवान
मेदिनीनगर : दलित इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बिहार झारखंड बंगाल उड़ीसा के चेयरमैन डॉ जितेंद्र पासवान से मिलकर झारखंड के दलित व्यवसाय नेताओं ने झारखंड में दलित आदिवासियों में उद्यमी बनाने उन्हें आगे बढ़ाने और व्यवसाई को आगे बढ़ने में एसोसिएशन की ओर से उन्हें हर संभव मदद दिलाने की अनुरोध किया । इस अवसर पर झारखंड की ओर से गणेश रवि, विनोद कुमार पासवान, इंद्रदेव राम ने उन्हें फूल माला बुके देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉ जितेंद्र पासवान ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे झारखंड में हर संभव कार्य करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दलित आदिवासियों में व्यवसाय खड़ा होो। इसके लिए सरकार के पास पूंजी की कमी नहीं है। सरकार पूंजी देना चाहती है। मगर दलित आदिवासी व्यवसाई ही आगे आकर अपने व्यवसाय को खड़ा करने में दिलचस्पी बहुत ज्यादा नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि सरकार की कई योजनाएं जो दलित आदिवासियों के लिए चलाई जा रही है वह केवल कागजों में सिमट कर रह जाती है। बैंक औद्योगिक विभाग और सरकार के कुछ अधिकारियों कर्मचारियों की नकारात्मक सोच के कारण भी सरकार की विकास योजनाएं धरातल पर नहीं दिख रही है। इसके लिए दलित आदिवासी उद्यमी को भी आगे आना होगा ।
Attachments area





