मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंडः जानकीचट्टी में फंसे दिल्ली व मप्र के 06 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रुद्रप्रयाग। जानकीचट्टी में भारी बारिश के चलते भारी परेशानियों

में घिरे मध्य प्रदेश और दिल्ली के 06 यात्रियों को बचाव दल ने सुरक्षित

निकाल लिया है।

पुलिस के मुताबिक राममंदिर के ऊपर 06 यात्री लगातार

हो रही बारिश के चलते फंस गए थे। इनके पास टॉर्च की व्यवस्था नहीं थी और

बारिश के कारण वे नीचे नहीं आ पा रहे थे। जानकीचट्टी पोस्ट से मिली सूचना

पर एसडीआरएफ हेड कांस्टेबल सत्येंद्र रावत के नेतृत्व में बचाव दल रवाना

हुआ।

रविवार को टीम ने जानकीचट्टी चौकी से 2 किमी दूर इन यात्रियों को

सुरक्षित रूप से निकाल लिया। इनमें अभिषेक सोनी (दिल्ली), वैशाली (मध्य

प्रदेश), भारती अशोक (मध्य प्रदेश),अशोक जाटव (मध्य प्रदेश), जितेंद्र

(दिल्ली), विलास (दिल्ली) शामिल हैं। घटनास्थल के आसपास मूसलाधार बारिश और

नदी का जलस्तर बढ़ने से बचाव दल को काफी दिक्कतें आई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें