मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

एचईसी अस्पताल में शुरू हुआ गैर कोविड मरीजों का इलाज : डॉक्टर नितेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची । राज्य सरकार के निर्देशानुसार और जिला उपायुक्त द्वारा नोटिस जारी कर पारस एचईसी अस्पताल को अपने अधीन लेकर कोविड मरीजों का ईलाज शुरू किया गया था। अस्पताल भी समाज के प्रति अपने दायित्व को समझते हैं सरकार की निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना वरियर्स के रूप में इलाज करते रहे । 23 मार्च 2020 को रांची उपायुक्त द्वारा एक पत्र जारी कर आपदा प्रबंध एक्ट 2005 धारा 65 के अंतर्गत पारस हॉस्पिटल अधिग्रहण कर लिया था। जिसे अब पूरी तरह से मुक्त कर दिया गया है।

उक्त बातें पारस एचएससी अस्पताल के डॉक्टर यूनिट हेड डॉक्टर नितेश कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा । उन्होंने कहा कि अब कोरोना संक्रमण कम हुआ है । इसको देखते हुए जिला उपायुक्त ने उन्हें निर्देश दिया है कि अब पारस अस्पताल स्वयं अपने अधीन लेकर फिर से गैर कोविड-19 का इलाज कर सकते हैं । इसको देखते हुए पूरी तरह से पारस एचईसी अस्पताल 2 नवंबर से ही गैर कोविड-19 मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया । इतना ही नहीं अस्पताल को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया एवं रंग रोगन किया गया । ताकि किसी तरह से मरीज एवं उसके परिजनों को यह भ्रम में ना रहे कि यहां पर कोविड मरीजों का इलाज हुआ करता था , तो पुणः संक्रमित करेगा। कोविड-19 के गाइडलाइंस के अनुरूप सुधार किया गया है। गैर कोविड-19 के बेहतर उपचार के लिए पारस हॉस्पिटल अब पूरी तरह से तैयार हो गया है । निसंकोच परिजन यहां पर अपने मरीज को लाकर इलाज करा सकते हैं । यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सक , ट्रेडर नर्से, पारा मेडिकल स्टाफ 24 घंटा मौजूद है । एंबुलेंस की सुविधा कराई गई है । आगे डॉक्टर नितेश ने कहा कि अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग अगले 6 महीने में खोल दिया जाएगा । साथ ही 8 बेड का डायलिसिस सेंटर भी बनाया जाएगा । हृदय रोगियों के इलाज के लिए न्यूरो सर्जरी तथा यूरोलॉजी विभाग भी खोला जाएगा। अस्पताल में अभी यहां 50 बेड का है जिसे 2 साल में से 300 बेट का बनाया जाएगा। मौके पर डॉ संजीव भी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें