मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: सेवानिवृत्त एसआई काे हनीट्रैप में फंसाया, महिला गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत: सेवानिवृत्त एसआई काे हनीट्रैप में फंसाया, महिला गिरफ्तार

पानीपत। पानीपत की तहसील समालखा में एक रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोपियों ने एसआई की अश्लील वीडियो बनाकर 15 लाख रुपये की मांग की। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लाख रुपये बरामद किए हैं।सोनीपत निवासी रिटायर्ड एसआई सुखबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पुराने मित्र रणबीर ने उन्हें इस जाल में फंसाया। रणबीर ने फरवरी 2026 में उनकी मुलाकात मनीषा नामक महिला से कराई थी, जिसे उसने घरेलू हिंसा की शिकार बताया था। सोची समझी साजिश के तहत 10 मार्च को मनीषा ने सुखबीर सिंह को मदद के बहाने समालखा स्थित अपने घर बुलाया। वहां मनीषा ने उन्हें पीने के लिए पानी दिया। इसको पीते ही सुखबीर का सिर भारी होने लगा। आरोप है कि इसी बेहोशी की हालत में महिला ने उनके साथ संबंध बना लिए और चोरी-छिपे इसका वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो उसने अपने साथियों रणबीर और सतबीर को भेज दिया। अगले ही दिन से उसके साथ ब्लैकमेलिंग के तहत रुपयों की डिमांड शुरू हो गई।आरोपी सतबीर ने सुखबीर की पत्नी को फोन कर वीडियो की जानकारी दी और मामले को दबाने के लिए 8-10 लाख रुपये मांगे। इसके बाद आरोपियों ने सुखबीर के बेटे आशीष को फोन कर रुपयों की मांग को बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वे सुखबीर के खिलाफ बलात्कार की झूठी एफआईआर दर्ज करवा देंगे। परेशान होकर पीड़ित सुखबीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक पानीपत को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शनिवार को समालखा थाने में संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार रविवार को समालखा न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें