मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में शासन स्तर पर 15 आईएएस सहित 17 अधिकारियों का तबादला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। उत्तराखंड शासन ने मंगलवार को 15 आईएएस सहित कुल 17

अफसरों का तबादला कर दिया गया है। देर रात इसके आदेश जारी किए गए।

मंगलवार

रात्रि जारी स्थान्तरण आदेश में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन से अपर मुख्य

सचिव आवास और हटा दिया गया है। सचिव मीनाक्षी सुंदरम को वर्तमान दायित्व के

साथ सचिव, आवास,आयुक्त, आवास, मुख्य प्रशासक, उत्तराखण्ड आवास एवं नगर

विकास प्राधिकरण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कोरिडोर

परियोजना की जिम्मेदारी दी गई है।

रमेश कुमार सुधांशु से

प्रमुख सचिव शहरी विकास को बदल दिया गया है। शेष दायित्व यथावत है। चुनाव

आयोग के निर्देश के बाद गृह विभाग की जो जिम्मेदारी सचिव दिलीप जावलकर को

दी गई थी वह अब उनसे वापस ले ली गई है। शैलेश बगौली से सचिव सूचना

प्रौद्योगिकी और विज्ञान प्रौद्योगिकी बदलकर सचिव गृह व कारागार सचिव पेयजल

की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रतिनियुक्ति से उत्तराखंड वापस लौटे

सचिव नितेश झा को सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और विज्ञान प्रौद्योगिकी दी गई

है। दिलीप जावलकर से गृह विभाग हटाकर उन्हें सहकारिता और सचिव बीवीआरसी

पुरुषोत्तम को पशुपालन मत्स्य और दुग्ध विकास की जिम्मेदारी दी गई है।

रविनाथ रमन से तकनीकी शिक्षा हटा लिया गया है।

रजीत कुमार सिन्हा

से आपदा विभाग हटाकर उन्हें सचिव तकनीकी शिक्षा दिया गया है। हरिश्चंद्र

सेमवाल से पंचायती राज विभाग हटाकर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के साथ

आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी मिली है। चंद्रेश यादव से संस्कृत शिक्षा और

महिला सशक्तिकरण विभाग हटाकर उन्हें पंचायती राज विभाग दिया गया है। बृजेश

कुमार संत से सचिव समाज कल्याण बदलकर सचिव परिवहन की जिमेदारी मिली है। डॉ

नीरज खैरवाल से सचिव नियोजन हटाकर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी मिली है।

विनोद कुमार सुमन से सचिव, कृषि एवं कृषक हटाकर सचिव, वित्त, सचिव

आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास सचिव, निदेशक आडिट,राज्य आपदा प्रबन्धन

प्राधिकरण, परियोजना निदेशक, बाह्य सहायतित परियोजनायें-2 की जिम्मेदारी

मिली है।

डॉ सुरेंद्र नारायण पांडे से सचिव आवास आयुक्त बदलकर सचिव कृषि व कृषक कल्याण की जिम्मेदारी मिली है।

आईटीएस

दीपक कुमार को सचिव जनगणना और सचिव संस्कृत शिक्षा की जिम्मेदारी मिली

है। आईएफएस पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव जलागम की जिम्मेदारी दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें