मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रदेशभर की 11,801 महिला शिक्षकों का स्थानांतरण

पलामू पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा में सोमवार देर रात नवविवाहिता सिमरन उर्फ सुखू पति विनीत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई।पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर उसे गोली मार देने का आरोप लगाया गया है। महिला की मौत हो जाने पर उसके ससुराल पक्ष के लोग शवको अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। घटना के सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में रखा गया है। घटना के बाद से नवविवाहिता के पिता समय अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। 7 फरवरी 2025 को युवती की शादी हुई थी।जानकारी के अनुसार सिमरन को गोली लगने पर उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए एमएमसीएच लाया गया।डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर मेदिनीनगर के कुंड मुहल्ला निवासी और मृतका के पिता बृजेन्द्र सिंह ने एमएमसीएच पहुंचे। बेटी की शव देखकर भी बिलखने लगे। रोते हुए कहा कि 7 फरवरी को बेटी की शादी की थी। जमीन बेचकर 30 से 40 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के अगले दिन दामाद ने बेटी को अपने अवैध संबंध की जानकारी दी।विरोध करने पर विदा कर दिया। शादी करके फंस जाने पर मामले में काफी समझाया। इस बीच दामाद ने गैर लड़की से अवैध संबंध तोड़ने के लिए 10 लाख रुपए मांगा ।रुपए नहीं देने पर गोली मार दी गई। घटना से पहले उसकी पत्नी, बेटा और छोटे भाई की पत्नी ने नौडीहा जाकर दामाद को ठीक से रखने के लिए काफी समझाया था।मांगे गए रुपये जमीन बेचकर जल्द देने की बात कही थी, लेकिन इसके आधा घंटा बाद सिमरन उर्फ सुखू को गोली लगने की जानकारी दी गई। अस्पताल में मौत हो जाने पर ससुराल के लोग डेड बॉडी को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें