मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

प्रशिक्षण से होगा कार्यकतोओं के व्यक्तित्व का विकास: बाबुलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं में व्यक्तित्व और नेतृत्व छमता की विकास को लेकर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक का आयोजन किया। उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है। महापुरुषों के विचार को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुँचाना है। संगठन को अनुशासित करना है तो कार्यकर्ता को अनुशासित करना होगा और ये तभी हो सकता है जब प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षित किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकताअरं का व्यक्तित्व का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य पाटीर्यों से काफी अलग है। वंशवाद से कोसो दूर रहते हुए समय समय पर पार्टी कार्यकताअरं के अंदर जोश के साथ साथ विचार भरने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्यभर के सभी कार्यकताअरं में नए जोश और उत्साह भरने के साथ साथ विचारों का भी आदान प्रदान करेगी।

वहीं समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण पार्टी का एक मुख्य अंग है। हमअपने दर्शन,कार्य पद्धति को प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकताअरं तक पहुंचा सकते हैं। सामूहिकता और सामाजिक समरसता का भाव भी प्रशिक्षण देता है जिससे परिपक्व कार्यकर्ता का निर्माण होता है।प्रत्येक जिला में दो दिवसीय प्रशिक्षण किया जाना है, इसके लिए दो-दो प्रशिक्षण प्रभारी को जिम्मेवारी दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 10 सत्र में होंगे। प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने विषय प्रवेश कराया। बैठक को प्रदेश महामंत्री आदित्य साहूए वरिष्ठ नेता गणेश मिश्रा ने भी संबोधित किया।बैठक में पंकज सिन्हा, अशोक बड़ाईक,अजित दुबे सहित सभी जिला के अध्यक्ष एवं जिला के प्रशिक्षण प्रभारी उपस्थित हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें