रांची में लॉ वर्कशाप में आरपीएफ कर्मियों को प्रशिक्षण
रांची,। शहर के हटिया डीआरएम बिल्डिंग के सेमिनार हॉल में रविवार
को लॉ वर्कशाप का आयोजन हुआ। वर्कशाप में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय
नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में विस्तार से
जानकारी दी गई। साथ ही रांची मंडल के आरपीएफ अफसरों और स्टाफ को पुराने
कानून में हुए संशोधन का प्रशिक्षण दिया गया।
वर्कशॉप में रांची लॉ
कॉलेज के प्रोफेसर एस श्रीवास्तव और उत्कर्ष वर्मा एवं अधिवक्ता प्रदीप
सरकार ने आरपीएफ कर्मियों को जानकारी दी। वर्कशॉप की अध्यक्षता रांची मंडल
के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने की। प्रशिक्षण के दौरान भारतीय
न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के
पहलुओं के बारे में पूरी जानकारी दी गई। कानून में नए संशोधन की मंजूरी 25
दिसंबर, 2023 को मिली, जिसे एक जुलाई को देशभर में लागू किया जाना है।





