मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, पश्चिमी यमुना नहर से दोनों दोस्तों के शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, पश्चिमी यमुना नहर से दोनों दोस्तों के शव बरामद

यमुनानगर यमुनानगर जिले के बुडिया क्षेत्र स्थित पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय लापता हुए दो युवकों के शव बरामद होने के साथ ही कई दिनों से चल रहा तलाश अभियान समाप्त हो गया। दोनों मृतक जगाधरी क्षेत्र के निवासी थे। वे विवाहित थे और अपने पीछे दो-दो छोटे बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं।

बुधवार को दूसरे युवक के शव का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस और परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम तीन मित्र बुडिया के समीप पश्चिमी यमुना नहर में नहाने पहुंचे थे। इस दौरान अमित और रोहित पानी में उतर गए, जबकि उनका तीसरा साथी किनारे पर ही मौजूद रहा। नहाते समय एक युवक गहरे पानी में फंस गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी नहर में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों पानी में समा गए।

तीसरे साथी ने तत्काल शोर मचाकर आसपास के लोगों को एकत्र किया और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसी रात अभियान शुरू नहीं किया जा सका। अगले दिन से लगातार खोजबीन जारी रही। सोमवार को अमित का शव चिट्टा मंदिर के निकट नहर से बरामद हुआ। वहीं तेज बहाव में बहता हुआ रोहित का शव करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र तक पहुंच गया।

बुधवार को पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों ने बताया कि रोहित वर्कशॉप क्षेत्र में अपनी दुकान चलता था, जबकि अमित भी उसी के साथ कार्य करता था। दोनों परिवारों में इस घटना के बाद गहरा शोक व्याप्त है। कम उम्र में दो-दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें