मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर कर्मचारी की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर कर्मचारी की मौत

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा रेलवे फाटक के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय देवकी कलेज की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। देवकी कलेज सरजमदा के निवासी थे और टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मचारी रह चुके थे। वह करीब पांच साल पहले सेवा-निवृत्त हुए थे। हादसे के समय वे जोजोबेड़ा स्थित अपनी बेटी के घर राखी मनाने आए थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, देवकी कलेज को कान से सुनने में दिक्कत थी। इसी कारण वे ट्रेन के आने की आवाज नहीं सुन पाए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसपास के लोगों ने उन्हें आवाज भी दी, लेकिन वे समय पर ट्रैक से हट नहीं सके और ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें