मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा: पानी से भरा टैंकर खाई में गिरा, चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा: पानी से भरा टैंकर खाई में गिरा, चालक की मौत

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई। यह हादसा गज्जी बैंड के पास उस समय हुआ जब पानी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर निजी वाहन से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे टैंकर संख्या यूए07-एल-4065 मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर जा रहा था। गज्जी बैंड के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टैंकर गहरी खाई में जा गिरा।

सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि हादसे के समय टैंकर पूरी तरह पानी से भरा हुआ था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही टैंकर मालिक साहेब सिंह थापली भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मसूरी उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर प्रशांत ने बताया कि चालक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

स्थानीय लोगों ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि मार्ग पर कई जगह तीखे मोड़, संकरी सड़कें और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे क्रैश बैरियर लगाने और चेतावनी संकेत बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें