मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

काठमांडू की लपटें सीमांत क्षेत्र तक पहुंचीं, ब्रह्मदेव मंडी में प्रदर्शन, भारतीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
काठमांडू की लपटें सीमांत क्षेत्र तक पहुंचीं, ब्रह्मदेव मंडी में प्रदर्शन, भारतीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी

चंपावत (उत्तराखंड)। नेपाल में फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ उबल रहे काठमांडू की लपटें सीमांत क्षेत्र तक पहुंच गई हैं। ब्रह्मदेव मंडी (नेपाल) में मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ हा। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने बाजार बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों के आक्रोश को देखते हुए भारतीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि सोशल मीडिया पर रोक जनता की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। भ्रष्टाचार और सरकारी निर्णयों के खिलाफ आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व ब्रह्मदेव बाजार व्यवस्थापन समिति के सचिव यज्ञ राज भट्ट ने किया। बाजार बंद रहने से आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।उधर, नेपाल में बदले हालात को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम सघन चेकिंग, गश्त और कांबिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें