मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

शिमला में खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शिमला में खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो की मौतशिमला, 28 फरवरी । शिमला जिला के ठियोग उपमंडल में सोमवार मध्यरात्रि एक ट्रैक्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। रात करीब 12 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में लुड़क गया। ट्रैक्टर में दो लोग सवार थे और दोनों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। हादसा ठियोग के क्यारला नामक स्थान पर हुआ। स्थानीय लोगों के सूचित करने पर ठियोग पुलिस का दल घटनास्थल पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य में जुटा। कड़ी मशक्क्त के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया।ठियोग के उपपुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ शर्मा ने मंगलवार की सुबह बताया कि दोनों मृतक नेपाली मूल के हैं और इनकी शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि ठियोग थाना में आईपीसी की धारा 279 व 304ए के तहत एफआईआर दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद आज परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें