मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौतलातेहार ,27 फरवरी । बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम में रविवार की देर रात ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर हो गई । इस घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । मृतकों की पहचान कुलदीप उरांव (30)और दिलीप उरांव (29)के रूप में हुई। मृतक रिश्ते में चचेरे भाई थे । दोनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव के रहने वाले थे ।जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने एक रिश्तेदार को बालूमाथ पहुंचाने बाइक से आए थे। रिश्तेदार को बालूमाथ छोड़कर दोनों रविवार की रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया। परंतु जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों युवकों के शव को कब्जे में ले ली और सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें