टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाले को पुलिस ने पकड़ा
पिपरा (पलामू) : पलामू जिले के पिपरा थाना पुलिस ने टीपीसी उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी मांगने वाले कामेश बैगा को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सूरज चैल ने बताया कि चपरवार स्थित ऋद्धि सिद्धि क्रेशर प्लांट के मालिक को टीपीसी संगठन के नाम पर फोन कर लेवी मांगने तथा पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कांड संख्या 11/17 अंकित की गई थी। जिसके बाद लंबे समय से फरार चल रहे छतरपुर थाना क्षेत्र के कोदवरिया गांव निवासी कामेश बैगा को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी दल में थाना प्रभारी सूरज चैल एसआई शिबू कुजूर अजय कुमार सिंह एएसआई कुशेश्वर सिंह आदि थे।





