मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

अचानक हुई बारिश से नैनी झील में नौकायन कर रहे सैलानी लौटे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अचानक हुई बारिश से नैनी झील में नौकायन कर रहे सैलानी लौटे

नैनीताल : उत्तराखंड के पहाड़ों पर विशेषकर प्रकृति के स्वर्ग कही जाने वाली सरोवरनगरी में देश में मानसून के आगमन की घोषणा के पहले से ही प्री मानसून की वर्षा शुरू हो गयी है और अब तो यहां मेघ जब चाहे तब बरस जा रहे हैं। आज भी यहां अचानक अधिक संभावनाओं के बिना भी जब सुबह धूप भी निकली थी और सैलानी नैनी झील में नौकायन कर रहे थे।

साथ ही मल्लीताल में डीएसए मैदान के पास नगर के विभिन्न विभाग और स्कूली बच्चे वन विभाग की अगुवाई में विश्व पर्यावरण दिवस मनाना शुरू कर रहे थे, अचानक हल्की ओलावृष्टि के साथ बादल सावन की तरह बरस पड़े, और दोपहर तक बारिश होती रही, साथ ही काफी सुंदर व सुहावना दृश्य और मौसम बन गया।

बारिश के दौरान कुछ देर जनजीवन प्रभावित रहा, झील में मौजूद काफी संख्या में नौकाओं पर मौजूद सैलानियों को जल्दी से किनारे लौटना पड़ा। नैनी झील में नालों से काफी मात्रा में गंदगी भी पहुंची, लेकिन बारिश को मानव और प्रकृति के लिये जीवनदायिनी व लाभदायक भी बताया जा रहा है।

नैनी झील के झील नियंत्रण कक्ष के अनुसार आज सुबह 8 बजे तक 4 मिलीमीटर और इसके बाद लगभग 30 मिलीमीटर बारिश हुई और झील का का जल स्तर जो सुबह तक 78 फिट 9.5 इंच और पूर्व पैमाने के अनुसार तल्लीताल में झील की सतह से लगभग 2 फिट ऊपर था, इसमें लगभग आधे इंच की बढ़ोत्तरी बारिश के बाद हुई बतायी जा रही है। यह भी बताया गया है कि जनवरी माह से अब तक नगर में कुल वर्षा 413 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गयी थी, और अब यह आंकड़ा 450 मिमी से अधिक हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें