मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, एसडीआरएफ ने चार लोगों की बचाई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, एसडीआरएफ ने चार लोगों की बचाई जान

देहरादून। चकराता क्षेत्र के लोखंडी मीनार इलाके में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। देहरादून से घूमने आए पांच पर्यटकों की मारुति कार पाले के कारण फिसलकर अनियंत्रित हो गई और लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एसडीआरएफ टीम ने दो महिला समेत चार लोगों की जान बचाई है। घटना चकराता से लगभग 20 किलोमीटर आगे लोखंडी मीनार क्षेत्र में हुई। सफेद रंग की मारुति कार में सवार पांच लोग हादसे का शिकार हुए। स्थानीय कॉलर की सूचना पर एसडीआरएफ टीम, राजस्व पुलिस और तहसील प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम का नेतृत्व अपर उपनिरीक्षक मनीष चौहान कर रहे थे। लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार से एसडीआरएफ ने अत्यधिक कठिन परिस्थितियों में पांच लोगों (तीन पुरुष और दो महिला) को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गई।एसडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि पाले के कारण कार फिसलकर खाई में गिरी थी। रेस्क्यू अभियान में स्थानीय लोगों और प्रशासन ने भी सराहनीय योगदान दिया। प्रशासन ने पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे खराब मौसम और पाले के दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षित यात्रा के लिए सभी जरूरी उपाय करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें