मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

मसूरी में पर्यटक शुल्क होगा डिजिटल, फास्टैग प्रणाली लागू करने की तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मसूरी में पर्यटक शुल्क होगा डिजिटल, फास्टैग प्रणाली लागू करने की तैयारी

मसूरी : पर्यटन सीजन में बढ़ती भीड़ और बैरियरों पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत देने के लिए मसूरी नगर पालिका ने पर्यटक शुल्क वसूली को डिजिटल बनाने का निर्णय लिया है।

जल्द ही शहर के प्रमुख बैरियरों पर फास्टैग प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे वाहन बिना रुके शुल्क अदा कर सकेंगे।नगर पालिका परिषद मसूरी ने इस परियोजना के लिए भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) के साथ एमओयू किया है। इसके तहत कंपनी तकनीकी सर्वे, डिजाइन, सिस्टम इंटीग्रेशन और निगरानी जैसे कार्यों को अंजाम देगी।नई व्यवस्था माल रोड के पिक्चर पैलेस बैरियर, लाइब्रेरी बैरियर और कोलुखेत टोल बैरियर पर लागू की जाएगी। इसके लिए आईएचएमसीएल की टीम जल्द ही मसूरी पहुंचकर स्थलों का निरीक्षण करेगी।पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि पर्यटन सीजन में इन बैरियरों पर वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं, जिससे यातायात बाधित होता है।

फास्टैग लागू होने से वाहनों की आवाजाही तेज होगी और बार-बार रुककर शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।नगर पालिका के अनुसार, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि शहर के प्रवेश मार्गों पर जाम की समस्या में भी कमी आएगी। प्रशासन का मानना है कि यह पहल मसूरी में स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें