पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, खेल को महत्व और कला को भी विकसित किया जाएगा : हाफिजुल अंसारी
परवेज कुरैशी
रांची।
हेमंत सरकार की सरकार में बिना चनाव लड़े मंत्री बनने वाले मधुपुर विधायक सह अल्पसंख्यक, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री हफीजुल अंसारी से राष्ट्रीय सागर संवादाता परवेज कुरैशी ने बातचीत की। मंंंंंंत्री हाफीजुल अंसारी ने बताया कि सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुझे बिना चुनाव जीते ही मंत्री बना दिया और इसी के साथ हमारी जिम्मेदारियां और बढ़ गई । सबसे बड़ी बात है कि बजट सत्र चल रहा है और मेरे लिए नया बजट है, जिसमें मैं शामिल हूं। सबसे खुशी की बात यह है कि हमारी सरकार ने अपनी इस बजट में सभी वर्गों को उनके आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक स्तर को देखते हुए बेहतर तरीके से बजट पेश किया है। जिसमें सभी के लिए कुछ ना कुछ है। कृषि ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,पेयजेजल,आदिवासी कल्याण एवं अल्पसंख्यक के साथ-साथ पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग पर भी सरकार ने अपने बजट में इसका ख्याल रखा । हाफीजुल ने कहा कि पूर्व की जो सरकार थी । खेल के लिए पंचायतों में कमल क्लब गठन किया था, जो एक सपने की तरह धमिल हो गया। लेकिन हमारी सरकार बनी तो खेल को महत्व देने के लिए हर पंचायत में सिदो-कान्हो क्लब का गठन किया जा रहा है। सभी जिलों में खिलाडि़यों की सीधी नियुक्ति की गई है और भी खिलाडि़यों के लिए सरकार सोच रही है। 140 करोड के लगभग इस बजट में युवा खेल के लिए सरकार ने प्रावधान रखा है। इसी तरह झारखंड की सभ्यता और संस्कृति और यहां की कला को बचाए रखने के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है। सभी पंचायतों में कलाकारों के लिए और कला-संस्कृति को बचाए रखने के लिए सरकार उचित कदम उठाने जा रही है । आगे कहा कि झारखंड पर्यटन के लिए पूरे देश भर में प्रसिद्ध है। अभी भी ऐसे कई पर्यटन स्थल है, धरोहर है जो गुमनाम है। उसे गुमनामी से बाहर निकालकर उसका जीर्णोद्धार करना है ,यह सरकार की प्राथमितका में है। पर्यटन के लिए सरकार ने लगभग 187 करोड़ का राशि रखा है। जहां तक अल्पसंख्यकों की बात है तो सरकार सबसे बड़ा निर्णय लिया है कि जो ऋण माफी योजना सरकार ला रही है उसमें 50 प्रतिशत की ऋण माफ रहेगी। इसके साथ अल्पसंख्यकों के लिए छात्रवृत्ति एवं पूर्व सरकार में जो मदरसों का अनुदान रुका हुआ थाए उन मदरसा के अनुदान को बहाल किया जाना है । साथ ही संथाल में मदरसा निर्माण को लेकर जमीन से संबंधित कुछ तकनीकी अड़चनें आ रहीै थी। उसमें भी बहुत जल्द सुधार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हज, वक्फ बोर्ड से संबंधित हो सभी क्षेत्रों में हमारी सरकार प्रतिबद्ध है । हम सभी को लेकर साथ चलेंगे और इसका विकास भी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अप्रैल के अंतिम में मधुपुर उपचुनाव भी होना है। बहुत कम समय में वालिद साहब के जो सपने थे , अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मरहूम हाजी हुसैन अंसारी की, उन सपनों को भी पूरा करना है । मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में सभी समुदायों के लिए सभी समाज के सभी वर्ग के लिए काम कर रहे हैं ,पहले भी करते रहें और आगे भी करेंगे।





